शहीद सुखदेव से सौतेला व्यवहार करने का उठा मामला, पंजाब सरकार पर लगाए ये आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Apr, 2022 10:08 PM

the issue of step treatment of martyr sukhdev was raised

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली को चौड़ा बाजार पी.एन.बी. बैंक वाली गली से सीधा रास्ता देने की प्रकिया में देरी होने से खफा होकर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने राज्य सरकार को संबधित लगभग 40 वर्ग गज भूमि एक्वायर करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।

लुधियाना (सेठी) : शहीद सुखदेव की जन्मस्थली को चौड़ा बाजार पी.एन.बी. बैंक वाली गली से सीधा रास्ता देने की प्रकिया में देरी होने से खफा होकर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने राज्य सरकार को संबधित लगभग 40 वर्ग गज भूमि एक्वायर करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। अगर राज्य सरकार ने इस अवधि के दौरान भूमि एक्वायर न की तो ट्रस्ट देश भक्त संगठनों को साथ लेकर भूख हड़ताल शुरु करेगा। 

उपरोक्त चेतावनी देते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव के वंशज अशोक थापर ने कहा कि शहीद की जन्मस्थली को सीधा रास्ता देने के लिए प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है व जमीन के मालिक ने तीन लाख प्रति गज के हिसाब से मुआवजा मांगा है। नगर-निगम से लेकर राज्य सरकार से संबधित हर विभाग ने अपनी-अपनी तरफ से जन्म स्थली को सीधा रास्ता देने के लिए अड़चन बन रही करीब 40 वर्ग गज भूमि एक्वायर करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। मगर स्थानीय स्तर पर तैनात कुछ एक कर्मचारी इस प्रकिया की फाइल को इधर से उधर भेजने की आड़ में मामले को लंबा खींचने के प्रयत्न कर रहे है। 

उन्होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से निवेदन किया कि उक्त भूमि एक्वायर करने की प्रकिया पूर्ण कर वह (मान) शहीद सुखदेव के जन्म दिवस 15 मई को उसका उदघाटन अपने हाथों से करके शहीद की तरफ से देश की आजादी के लिए की गई कुर्बानी का अहसान चुकाने का प्रयत्न करें। वहीं दूसरी तरफ चेतावनी भी दी अगर 15 दिनों में सीधा रास्ता देने का कार्य शुरू न हुआ तो सरकार विरोध झेलने के लिए भी तैयार रहे। इस अवसर पर विपन थापर, कानिश मिश्र, अंकुर कुमार, राकेश बुद्धिराजा, हनी थापर, अनील ग्रोवर आदि उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!