Edited By Tania pathak,Updated: 29 Nov, 2020 03:03 PM

यहां तक की हमलावरों ने उसकी टांगों पर भी तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिसके साथ वह गंभीर जख्मी हो गया...
अमृतसर (सुमित): यहां की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को रंजिश के चलते कुछ युवकों ने विक्की नाम के नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उसका हाथ ही शरीर से अलग हो कर जमीन पर गिर गया। यहां तक की हमलावरों ने उसकी टांगों पर भी तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिसके साथ वह गंभीर जख्मी हो गया।
मिली जानकारी मुताबिक शराब की बिक्री को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान विक्की शनिवार शाम अपने घर जा रहा था तो तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस वारदात में विक्की का हाथ शरीर से अलग होकर जमीन पर गिर गया। यह भी पता लगा है कि ग़रीब परिवार से संबंधी होने के कारण उसका इलाज नहीं हो रहा, जिस कारण परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।