किसी और से मंगनी करवाई तो लड़की ने BF के घर जाकर किया कांड, Instagram पर बने थे दोस्त

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2023 09:53 AM

the girl went to bf s house and did a scandal

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पटियाला (बलजिन्द्र): पटियाला शहर के विकास नगर में इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने जब किसी अन्य के साथ मंगनी करवाई तो लड़की ने उसके घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मंजैल सिंह निवासी विकास नगर, उसकी माता और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती मंजैल सिंह के साथ हो गई और वह दोनों विवाह करवाना चाहते थे। मंजैल सिंह की माता विधवा है और उसके 2 भाई और एक बहन हैं। मृतक लड़की सामाजिक शास्त्र में एम.ए. कर रही थी और उसके पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पैक्टर तैनात थे और लड़की का परिवार विवाह के लिए राजी हो गया था। परन्तु मंजैल सिंह का परिवार टाल-मटोल करने लग पड़ा। 

बाद में मंजैल सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के कहने पर किसी अन्य लड़की के साथ मंगनी कर ली। इस कारण लड़की मंजैल सिंह के घर पहुंच गई और दोनों में बहस हुई और 
लड़की ने उसके घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। एस.एच.ओ. त्रिपड़ी इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि मंजैल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!