माछीवाड़ा की धागा मिल में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 May, 2020 09:00 AM

terrific fire in machhiwara s thread mill loss of millions

माछीवाड़ा के नजदीक गांव भुट्टां में एक धागा मिल में आधी रात को आग लगने गई। जानकारी के मुताबिक आहूजा धागा मिल में रात के समय बंद पड़े गोदाम में अचानक आग लग गई।

माछीवाड़ा(टक्कर): माछीवाड़ा के नजदीक गांव भुट्टां में एक धागा मिल में आधी रात को आग लगने गई। जानकारी के मुताबिक आहूजा धागा मिल में रात के समय बंद पड़े गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में लाखों का कॉटन पड़ा था, जोकि जल कर राख हो गया।

PunjabKesari, Terrific fire in Machhiwara's thread mill, loss of millions

रात के समय पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सुबह तक आग बुझाने की कोशिश में लगीं रही क्योंकि आग बुझने के बाद दोबारा सुलग जाती थी। मिल के कर्मचारी भी फायर ब्रिगेड के साथ आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। यह आग कैसे लगी, इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया। कर्मचारियों के मुताबिक गोदाम में लाखों का कॉटन पड़ा हुआ था, जिससे धागा बनता है, वह सारा जल कर राख हो गया। लॉकडाउन के कारण मिल बंद थी लेकिन सिक्योरिटी वालों ने गोदाम में आग देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फिलहाल माछीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!