पंजाब भर की तहसीलें बंद रहेंगी! पटवारियों ने दी चेतावनी

Edited By Kalash,Updated: 09 Apr, 2026 10:25 AM

tehsils across punjab to remain closed

नई भर्ती न होने के कारण एक-एक पटवारी के पास कई सर्कल हैं जिससे काम का बोझ बढ़ रहा है।

लुधियाना (अनिल): ‘द रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब’ के पदाधिकारियों की एक अहम मीटिंग लुधियाना में पंजाब प्रधान बलराज सिंह औजला और जिला प्रधान निर्मल सिंह रंधावा की लीडरशिप में हुई। मीटिंग के दौरान यूनियन ने ऐलान किया कि लंबे समय से पेंडिंग मांगों को न माने जाने के विरोध में पटवार और कानूनगो यूनियन 9 और 10 अप्रैल को पंजाब की सभी तहसीलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल कर रोष प्रदर्शन करेंगी। नेताओं ने कहा कि सरकार पिछले कई सालों से पटवारियों की कानूनगो के तौर पर प्रमोशन रोकी गई है, जबकि कानूनगो के कई पद खाली हैं।

इसके अलावा नई भर्ती न होने के कारण एक-एक पटवारी के पास कई सर्कल हैं जिससे काम का बोझ बढ़ रहा है। पटवारखानों में बेसिक सुविधाओं की कमी है और महिला पटवारियों के लिए बाथरूम तक का प्रबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग-पत्र देने के बावजूद सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रशासन की तरफ से एक्स्ट्रा ड्यूटी लगाने की वजह से दफ्तरी का काम भी पेंडिंग है। चेतावनी दी गई कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

इस मौके पर खजानची नरिंदर सिंह, नोबलजीत सिंह घुम्मन, नरेश कुमार, जसप्रीत सिंह जस्सी, सुखविंदर सिंह भुल्लर, नवदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सोढ़ी, करण जसपाल सिंह विर्क, सुखप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, विपिन ढंड, जुगराज सिंह, अंकुर कुमार, परमिंदर सिंह और मनदीप सिंह समेत कई पटवारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!