तरुण चुघ ने PM मोदी के विदेश दौरों को लेकर CM मान के सवालों को बताया बेबुनियाद, की निंदा

Edited By Kalash,Updated: 17 May, 2026 04:54 PM

tarun chugh

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर सवाल उठाना मान साहब की सबसे बड़ी बेशर्मी है।

पंजाब डेस्क : भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर सवाल उठाना मान साहब की सबसे बड़ी बेशर्मी है। जो मुख्यमंत्री खुद ED की रिमांड में बंद 100 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री और एक महिला सांसद से मारपीट व उत्पीड़न के दोषी OSD को लेकर विदेश की सैर करता है, उसे PM मोदी के राष्ट्रकार्य पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। मान साहब पहले अपना गिरेबान देखें, फिर PM पर सवाल उठाएं।

तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा कोई पर्यटन नहीं था वह भारत के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक मिशन था। उस दौरे में भारत और ASML के बीच टाटा ग्रुप के माध्यम से देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर समझौता सुनिश्चित किया गया। यह वही दूरदर्शिता है जिसकी बदौलत पंजाब के मोहाली को सेमीकंडक्टर प्लांट मिला जो पंजाब की युवा पीढ़ी के लिए रोजगार और तकनीकी समृद्धि का द्वार खोलेगा। क्या भगवंत मान को ऊर्जा सुरक्षा और जल सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों की कोई समझ भी है?

चुग ने कहा कि PM मोदी का हर विदेश दौरा भारत के लिए अरबों का निवेश, लाखों रोजगार और वैश्विक प्रतिष्ठा लेकर आता है। जबकि भगवंत मान के विदेश दौरे पंजाब की जनता के टैक्स के पैसे पर ऐश करने, आरोपी साथियों को सरकारी खर्चे पर सैर कराने और पंजाब के लिए खाली हाथ लौटने के लिए होते हैं। मान साहब को पंजाब की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने विदेश दौरों में पंजाब के लिए क्या हासिल किया कितना निवेश आया, कितने रोजगार आए और पंजाब को क्या मिला?

तरुण चुग ने कहा कि AAP सरकार जवाबदेही से भागती है और आरोपों में डूबे नेताओं को साथ लेकर चलती है। एक ओर PM मोदी भारत को वैश्विक विनिर्माण, सेमीकंडक्टर और हरित ऊर्जा की महाशक्ति बनाने में जुटे हैं, दूसरी ओर भगवंत मान पंजाब में नशे की बाढ़, ध्वस्त कानून-व्यवस्था और खाली खजाने को छोड़कर विदेशों में विलासिता का आनंद लेते हैं। 

चुग ने कहा कि PM मोदी 140 करोड़ भारतीयों के लिए काम करते है चाहे वे देश में हों या विदेश में, वे हर पल राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। भगवंत मान साहब अगर आधा भी PM मोदी जितना पंजाब के लिए काम करते, तो आज पंजाब इस बदहाली में नहीं होता। AAP के नेता काम नहीं करते सिर्फ बहाने बनाते हैं, आरोपियों को बचाते हैं और PM मोदी पर कीचड़ उछालकर अपनी विफलताओं को छुपाने की नाकाम कोशिश करते हैं।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!