स्कूल से घर आकर 12वीं कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा

Edited By Mohit,Updated: 10 Dec, 2019 06:15 PM

student committed suicide

अमर पार्क, थरीके में 12वीं कक्षा के छात्र ने सोमवार स्कूल से घर आकर कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगा आत्म हत्या कर ली।

लुधियाना (ऋषि): अमर पार्क, थरीके में 12वीं कक्षा के छात्र ने सोमवार स्कूल से घर आकर कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगा आत्म हत्या कर ली। थाना सराभा नगर की पुलिस ने पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

एस.एच.ओ. एस.आई. मधुबाला के अनुसार मृतक की पहचान सूरज (19) के रूप में हुई है,जो घर के पास ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। पुलिस को दिए बयान में पिता राकेश कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार सुबह 8 बजे घर से पढ़ने स्कूल गया और दोपहर 2 बजे वापिस आ गया, लगभग 4 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरें में चला गया, उस समय घर पर भाभी मौजूद थी। शाम लगभग 9 बजे जब भाई आकाश कुमार, मां गुड्डी काम से घर वापिस आई तो उन्होनें दरवाजा खटखटया, लेकिन अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा खोला तो शव हवा में झुल रहा था। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!