Jalandhar में 10 जुलाई के बाद बढ़ेगी सख्ती, कटेगा चालान, नहीं किया ये काम तो...

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2025 09:40 AM

strictness will increase after july 10 in jalandhar

शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी से भरे खाली प्लॉटों को लेकर निगम ने अब सख्त

जालंधरः शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी से भरे खाली प्लॉटों को लेकर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। कुछ दिन पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी अल्टीमेटम के बावजूद जिन प्लॉट मालिकों ने अपने  प्लॉट से कूड़ा नहीं हटाया, ऐसे  प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं 10 जुलाई के बाग चालान और जुर्माना लगाया जाएगा। 

यह कार्रवाई निगम कमिश्नर गौतम जैन के स्पष्ट निर्देशों के तहत की जा रही है। नगर निगम की हेल्थ ब्रांच के अधीन कार्यरत सैनेटरी इंस्पेक्टरों ने अब तक दो दर्जन से अधिक प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि  इन प्लॉटों में अवैध रूप से कूड़ा पड़ा हुआ था, जिसे डिप्टी कमिश्नर की चेतावनी के बावजूद भी नहीं हटाया गया। नोटिस में संबंधित प्लॉट मालिकों को निर्देश दिए गए हैं भविष्य में कचरा फेंके जाने पर रोक लगाने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं। यदि आदेशों का पालन नहीं किया गया तो नगर निगम एक्ट के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!