'रंगला पंजाब' नहीं, 'धरनालैंड' बन गया प्रदेश, अश्विनी शर्मा का मान सरकार पर हमला

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2026 05:13 PM

state has become dharnaland not rangla punjab

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी शर्मा ने सेवा केंद्र कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

पंजाब डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी शर्मा ने सेवा केंद्र कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पंजाब अब “धरनालैंड” बनकर रह गया है।

 

अश्विनी शर्मा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पठानकोट स्थित सेवा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि किसी भी वर्ग को अपनी मांगों को लेकर धरना नहीं देना पड़ेगा, लेकिन आज पंजाब में लगभग हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सेवा केंद्र कर्मचारी भीषण गर्मी में पिछले 11 दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने “रंगला पंजाब” बनाने का वादा किया था, मगर मौजूदा हालात में पंजाब “धरनालैंड” बन गया है। अश्विनी शर्मा ने सरकार से मांग की कि सेवा केंद्र कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान किया जाए और उन्हें धरने-प्रदर्शनों के लिए मजबूर करने के बजाय बातचीत के जरिए समस्या का निपटारा किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!