जालंधर: इमीग्रेशन कंपनी को लाखों का चूना लगाने वाले Staff Members दिल्ली से गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Mar, 2021 10:18 AM

staff members arrested for embezzling immigration company from delhi

जालंधर की इमीग्रेशन ई.एस.एस. ग्लोबल कंपनी में बड़े फर्जीवाड़े के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है।

जालंधर (सुधीर): जालंधर की इमीग्रेशन ई.एस.एस. ग्लोबल कंपनी में बड़े फर्जीवाड़े के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार कंपनी के डायरेक्टर रोहित सेठी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी की हरियाणा के करनाल में स्थित ब्रांच में उनके ही स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी की गई है। 

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी स्टूडेंट्स को वीजा लगने के बाद ही पूरी फीस वसूलती है। लेकिन करनाल ब्रांच में वीजा कौंसलर के तौर पर काम करने वाली चंडीगढ़ की प्रेरणा अरोड़ा और संत नगर निवासी केशव ने बच्चों से पहले ही पैसे ले लिए। इतना ही नहीं वह बच्चों के डाक्यूमेंट्स दिल्ली की बी.सी.एस. और चंडीगढ़ की प्लेनेट एजुकेशन को देते थे। 
इसके बाद  स्टूडेंट्स ने इनकी जालंधर ब्रांच में आकर पूरा मामला बताया, जिसके बाद जांच की गई तो आरोपियों की तरफ से 54 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया। जालंधर पुलिस की तरफ से आज सुबह इस मामले के आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!