Edited By Vaneet,Updated: 28 Jan, 2017 02:17 AM

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नौजवा....
जालंधर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नौजवान नेता गौतम सेठ को पंजाब कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है। गौतम की नियुक्ति कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के आदेश के बाद हुई । गौतम इससे पहले जिला जालंधर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और पंजाब कांग्रेस इंटलेक्चुअल सैल के उप प्रधान थे।
सीनियर नेता ऑस्कर फर्नांडिस ने किया प्रेरित
गौतम को राजनीति में कांग्रेस के सीनियर नेता ऑस्कर फर्नांडिस की तरफ से प्रेरित किया गया, जिस के बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी, उप प्रधान राहुल गांधी, पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा पंजाबियों सामने एक खुली किताब है। इस समय जरूरत पंजाबियों को आम आदमी पार्टी के बारे में जानकार करवाने की है।
आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली के लोगों को झूठे वायदे करके सत्ता हासिल की हैं उसी तरह पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए बिना सोचे समझे लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए कई वायदे किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है और अकाली-भाजपा का भी उम्मीदवार साफ है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम बारे ऐलान न करने से यह साफ होता है कि अरविन्द केजरीवाल खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।