Edited By Kamini,Updated: 02 Apr, 2026 05:19 PM

लुधियाना नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
लुधियाना (हितेश) : लुधियाना नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने कमेटी में अपने पार्षद को शामिल करने की मांग उठाई है।
पूर्व प्रधान संजीव तलवाड़ (प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी, शहरी) ने लुधियाना के मेयर को पत्र लिखकर कांग्रेस कमेटी के पार्षद को शामिल करने की बात कही है। जारी बयान में कहा गया है कि नगर निगम द्वारा F&CC कमेटी के लिए पार्षदों को सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक संख्या पूरी की जा रही है। नियमों के अनुसार, इस कमेटी में नगर निगम की मुख्य विपक्षी पार्टी के एक पार्षद को शामिल करना अनिवार्य है।
गौरतलब है कि, कमेटी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को मैंबर बनाया जाता है। नगर निगम के मौजूदा सैशन के दौरान फिलहाल 2 पार्षदों को F&CC कमेटी का मैंबर बनाए बिना ही की कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन अब पता चला है कि, पिछली 24 फरवरी को जो नगर निगम जनरल हाउस की मीटिंग हुई है उसमें मैंबर बनाने का फैसला लिया गया है। अब तक यही चर्चा चल रही थी कि आम आदमी पार्टी के 2 पार्षदों को F&CC कमेटी का मैंबर बनाया जाएगा। पर कांग्रेस ने मैंबरशिप पर अपनी दावेदारी ठोक दी है। इस संबंधी जिला प्रधान संजय तलवाड़ द्वारा मेयर को पत्र लिखा गया है।
कांग्रेस ने दावा किया है कि वह नगर निगम में मुख्य विपक्षी दल है, इसलिए उसके एक पार्षद को नियमों के तहत F&CC कमेटी में मैंबर बनाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि F&CC कमेटी नगर निगम की अहम समितियों में से एक होती है, जो वित्तीय और ठेका संबंधी फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में इसमें सभी पक्षों का प्रतिनिधित्व होना जरूरी माना जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here