रिश्ते हुए तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने बाप पर किया जानलेवा हमला

Edited By Mohit,Updated: 14 Aug, 2020 04:09 PM

son attack on father

पैसों व नशों के कारण प्रदेश में हर जगह रिश्ते तार-तार होते नजर आते है। जिसकी ताजा..............

घल्लखुर्द (दलजीत गिल): पैसों व नशों के कारण प्रदेश में हर जगह रिश्ते तार-तार होते नजर आते है। जिसकी ताजा मिसाल गांव मुदकी में देखने को मिली जहां पर बीती रात एक बेटे ने अपने ही पिता को पैसों के मामलें को लेकर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करके जख्मी कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया। इस मामलें में पुलिस ने पीड़ित के पौते के बयान पर दोषी के खिलाफ जानलेवा हमला करने और मारपीट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना घल्लखुर्द के सहायक इंस्पैक्टर बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी कर्मूवाला मुदकी ने बताया कि बीती रात जब वह अपने परिवार के साथ सो रहा था तो देर रात जब वह शौचालय जाने के लिए उठा तो उसने देखा कि उसका पिता सर्बजीत सिंह तेजधार हथियार लेकर खड़ा हुआ था, जिसने उसके सामने उसके दादा तेज सिंह पर उन्हें मारने की नियत से वार किया और जब उसने शोर मचाया तो दोषी सर्बजीत सिंह वहां से फरार हो गया। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पिता घर वालों से पैसों की मांग करता था, उसे पैसे ना दिए जाने के कारण दोषी ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। मामलें की जांच कर रहे बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोषी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!