सगी बहन ने भाई पर लगाए बलात्कार के आरोप, 24 घंटे के भीतर बयान से पलटी लड़की

Edited By Mohit,Updated: 26 Jul, 2020 06:05 PM

sister rape case in ludhiana

थाना दरेसी के इलाके सब्जी मंडी के निकट झुग्गियों में रहने वाली एक लड़की ने अपने.............

लुधियाना (तरुण जैन): थाना दरेसी के इलाके सब्जी मंडी के निकट झुग्गियों में रहने वाली एक लड़की ने अपने ही सगे भाई पर जबरदस्ती बलात्कार करने का संगीन आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया परंतु केस ने यू टर्न तब लिया जब लड़की अदालत में अपने बयान से पलट गई। 24 घंटे के भीतर लड़की ने सगे भाई पर लगाए आरोपों को खारिज कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी असमंजस में पड़ गई है। अब पुलिस को केस खारिज करना पड़ेगा। इस मामले में थाना दरेसी की महिला पुलिस जब लड़की को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची तो डाक्टरों के समक्ष लड़की ने मेडीकल करवाने से इंकार कर दिया।

बिंदिया (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी उम्र करीब 30 साल है। वह घरेलू औरत है। पहली शादी उसकी रुप लाल से हुई जिससे उसके 4 बच्चे हैं। पहले पति की मौत टी.बी से हो चुकी है। दूसरी शादी उसकी सोमा सिंह से हुई है। जिससे उसके एक बेटा है। वह 7 भाई बहन है। 3 बहने व 4 भाई है। 2 भाईयों की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई सतीश कुमार ओर सुरिन्द्र कुमार शिवपुरी स्थित उसकी मां के पास रहते हैं। 22 जुलाई की रात को वह घर पर बच्चों के साथ थी। उसका पति किसी निजी काम से जालंधर गया हुआ था। उसका बड़ा भाई सतीश कुमार स्कूटी पर घर आया। जिसने बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया हुआ था। जिसने आते ही उसे धमकाया और कहा कि उन्हें कोई जरुरी काम करने के लिए जाना है। इसलिए वो साथ चलें।

बिंदिया का कहना था कि उसके बड़े भाई सतीश ने जबरदस्ती एक्टिवा पर बिठा कर काली सड़क स्थित एक खाली प्लाट में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया। इसके बाद भाई ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। सतीश ने बिंदिया को उसके घर छोड़ा ओर अपने घर चला गया। बिंदिया ने सारी बात पति को बताई तो उसने पलिस को सूचना दी। बिंजिया ने मां ओर दूसरे भाई की मौजूदगी में पुलिस को बयान दिए है परंतु मामला दर्ज करने के 24 घंटे बाद ही बिंदिया ने बयान बदल दिए।

सगे भाई पर हुआ दर्ज केस
इस संबधी थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया लड़की के बयान पर उसक सगे भाई के खिलाफ धारा 376 के अधीन केस दर्ज किया गया है। परंतु कुछ घंटे बाद ही अदालत में लड़की ने बयान बदल दिए हैं, जिस कारण लड़की के भाई पर दर्ज हुए केस को खारिज किया जाएगा। लड़की ने अदालत में कहा कि घरेलू लड़ाई झगड़े के कारण उसने पुलिस को भाई के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया है।

लड़की के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की ने कानून के साथ खिलवाड़ किया है। सगे भाई के खिलाफ झूठा बयान देकर मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज करवाने वाली लड़की अब आरोपी बन चुकी है। जिसने पुलिस को गुमराह किया है। पुलिस ने उक्त लड़की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शरु कर दी है। धारा 376 के तहत दर्ज हुए केस को भी खारिज करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!