लड़की का श'व अटैची में छिपा आग लगाने वाले मामले में नया मोड़, दोस्त ने भी की आ'त्मह'त्या

Edited By Urmila,Updated: 09 Jun, 2026 10:19 AM

new twist in the murder case of a minor girl

कुछ दिन पहले 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या करने और शव को अटैची में छिपाकर जंगल में आग लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): कुछ दिन पहले 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या करने और शव को अटैची में छिपाकर जंगल में आग लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के दोस्त ने कथित तौर पर कोई जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक लड़के के परिजनों ने थाना सिटी नवांशहर पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

police station

परिजनों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस उनके बेटे को पिछले 4-5 दिनों से लगातार थाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। सुबह थाने ले जाकर शाम को छोड़ने के कारण युवक काफी डर गया था, जिसके चलते आज थाने जाने से पहले उसने जहर खा लिया और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मृतका के घर के पास युवक की लोकेशन मिलने के कारण उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उसके साथ कोई सख्ती नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार युवक के फोन से मृतका की तस्वीरें और चैट मिली है, जिससे उनकी दोस्ती की पुष्टि होती है। डी.एस.पी. पंकज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!