Edited By Kalash,Updated: 26 Jul, 2026 05:57 PM

थाना बहराम की पुलिस ने 60 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना बहराम की पुलिस ने 60 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. जसकरन सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में हाईटैक नाका मेहली में मौजूद थी कि नाके पर एक आल्टो कार को रोक कर जांच की तो कार से 5 पेटिया (60) बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार कार चालक की पहचान हरजोत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव फराला के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here