Edited By Urmila,Updated: 16 Jun, 2026 11:48 AM

थाना मेहरबान के अधीन आते गांव बूथगढ़ में आज गांव वासियों द्वारा रेत माफिया के खिलाफ धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया।
लुधियाना (अनिल) : थाना मेहरबान के अधीन आते गांव बूथगढ़ में आज गांव वासियों द्वारा रेत माफिया के खिलाफ धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन के दौरान गांव के सरपंच ताजपरमिंदर सिंह सोनू ने बताया कि पिछले कई महीनो से उनके द्वारा बार-बार डिप्टी कमिश्नर और माइनिंग विभाग के अधिकारियों को शिकायतें की जा रही है कि उनके गांव में से रेत से भरे ओवरलोड टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रालियों का आना-जाना बंद करवाया जाए परंतु उनकी कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ओवरलोड टिप्पर ट्रैक्टर ट्रालियां निकलने के कारण उनके गांव की सड़क बुरी तरह से टूट गई है और कई मकानों में दरारें आ चुकी है उन्होंने बताया कि जब तक इन ओवरलोड टिप्पर ट्रैक्टर ट्रालियों को उनके गांव से निकलना बंद नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here