Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Dec, 2021 10:17 PM

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नजदीकी और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने अकाली दल छोड़ कर भाजपा में जाने के बाद पहली बार अकाली दल पर प्रहार किया है।
लुधियाना (मुल्लांपुरी): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नजदीकी और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने अकाली दल छोड़ कर भाजपा में जाने के बाद पहली बार अकाली दल पर प्रहार किया है।
सिरसा ने कहा कि उन्हें भाजपा कोई डरा-धमका कर नहीं लेकर गई वह अपनी इच्छा अनुसार भाजपा में शामिल हुए हैं। यदि भाजपा जबरदस्ती साथ लेकर जाना चाहती तो वह दिल्ली की समिति भी लेकर जा सकती थी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को पहले भी टकसाली नेता छोड़ कर जा चुके हैं, जिन्होंने बेअदबी, नशा, एक परिवार पर केन्द्रित अकाली दल और अन्य कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अब मसले हल करवाने के लायक नहीं रही, इसलिए वह बड़ी पार्टी में जाकर सिखों के मसले हल करने के लिए यह उड़ान भरी है। सिरसा के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में यही चर्चा बनी हुई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here