सिमरजीत सिंह बैंस ने केजरीवाल पर कसा तंज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2021 05:49 PM

simarjit singh bains took a jibe at kejriwal

''आप'' के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कारोबारियों के साथ किए 10 वादों पर लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने तंज कसा है..........

लुधियाना (पाली) :  'आप' के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कारोबारियों के साथ किए 10 वादों पर लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने फिर से पंजाब में आकर 10 वादों का झूठा पिटारा खोला गया है । 2017 की विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने 12 वादे किए थे, जिनमें से पंजाब के पानी की कीमत देना, चिट्टा बेचने के दोष में बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल के अंदर बंद करना,  बाद में इन वादों से भागने के बाद केजरीवाल ने पंजाब को पानी की कीमत नहीं दी और बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में डालने की बात पर माफी मांगी।
 

सिमरजीत सिंह बैंस हलका आत्म नगर के वार्ड 38 में यूथ प्रधान हरविंदर सिंह निक्का के नेतृत्व में रखी गई मीटिंग में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब को छोड़ कर हिमाचल को 21 करोड़ रुपए सालाना पानी की कीमत देनी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी ने 2017 में किए वादे पूरे नहीं किए और अब किस मुंह के साथ पंजाब के लोगों को सरकार बनने की गारंटियां देकर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। परंतु पंजाब के लोग बुद्धिमान है और वह इन बातों में आने वाले नहीं हैं। इस मौके उनके साथ गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ, वेद प्रकाश, निंदू, मनप्रीत, अमरजीत सिंह उपस्थित थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!