Edited By Kamini,Updated: 26 Mar, 2022 05:07 PM

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया गया है। इसके बाद से ही कांग्रेस के नए .........
चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया गया है। इसके बाद से ही कांग्रेस के नए प्रधान की चर्चा शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार नए प्रधान की नियुक्ति से पहले कपूरथला में सिद्धू समर्थकों का बड़ा जमावड़ा हुआ। यह मीटिंग पूर्व विधायक नवतेज चीमा की रिहायश पर हुई। इस मीटिंग में सुखपाल खैहरा, अश्वनी सेखड़ी सहित कई पूर्व और मौजूदा विधायक मौजूद थे। इस मीटिंग के कई मायने निकाले जा सकते हैं।
बतां दे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार बाद हाईकमान ने पंजाब सहित 5 राज्यों के प्रधानों से इस्तीफों की मांग की थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यह चर्चा का विषय है कि आखिर नया प्रधान किसे बनाया जाएगा। जानकारी है कि हाईकमान के पास प्रधान के नामो की सूची भी पहुंच चुकी है। इनमें सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, रवनीत बिट्टू, राजा वड़िंग शामिल हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here