Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Feb, 2022 05:03 PM

राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी मैनीफैस्टों में लिए गए 13 मुद्दों पर चर्चा की।
चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी मैनीफैस्टों में लिए गए 13 मुद्दों पर चर्चा की। सबसे पहले उन्होंने केबल माफिया पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में 400 रुपए के केबल के रेट को 200 रुपए तक लाएंगे। इसके साथ ही सिद्धू ने केजरीवाल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में शराब के सभी ठेके पोंटी साहब को दे दिए और अरबों रुपए हड़प लिए। उन्होंने कहा केजरीवाल झूठ बेचता है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार 18 साल ही नहीं, बल्कि 18 से कम उम्र की लड़कियों को भी आर्थिक सहायता देगी। हर महिला को 1100 रुपए महीना दिया जाएगा और इसी के साथ गृहिणियों को साल में 8 सिलैंडर फ्री में दिए जाएंगे।
सिद्धू ने कहा कि गांवों की अपेक्षा शहरों में बेरोजगारी बहुत है। अगर राज्य में कांग्रेस सरकार बनती है तो सबसे पहले 1 लाख नौकरियां बेरोजगारों को दी जाएंगी। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौजवान नौकरी नहीं मांगेगा, बल्कि नौकरी देने के लायक बन जाएगा। हर नौजवान को जो अपना व्यवसाय करना चाहते हैं, उन्हें 2 लाख से 12 लाख तक लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने पर हर कच्चे मकान को पक्का किया जाएगा।
इस मौके पर किसानों के लिए भी सिद्धू ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि किसानों की खेती की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा और फसलों के उचित दाम व उचित गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। हमारी सरकार में सरकारी स्कूलों की स्थिति प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाई जाएगी। हैल्थ क्षेत्र में फंड में बढ़ौतरी की जाएगी। लोगों को फ्री हैल्थ सर्विस दी जाएगी। जो छात्रा 10 पास करेगी, उसे 10000 रुपए और 12वीं पास करेगी, उसे 20000 हजार रुपए दिए जाएंगे। मनरेगा के तहत लोगों की दिहाड़ी 350 रुपए तक दी जाएगी। लोगों को जो अपने काम करवाने के लिए विभागों में कर्मचारियों के भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है, उस पर भी रोक लगाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here