Jalandhar : शहर में भिखारियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2024 07:43 PM

shocking revelation about beggars in jalandhar

शहर में भिखारियों की बढ़ती संख्या आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आए दिन हर कोई इन भिखारियों के अनोखे और हैरान करने वाले व्यवहार से परेशान हैं। ऐसा ही ताजा मामला आज देखने को मिला, जिसमें एक ढोंगी भिखारी का पर्दाफाश कर उसे उसकी असलियत दिखा...

जालंधर : शहर में भिखारियों की बढ़ती संख्या आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आए दिन हर कोई इन भिखारियों के अनोखे और हैरान करने वाले व्यवहार से परेशान हैं। ऐसा ही ताजा मामला आज देखने को मिला, जिसमें एक ढोंगी भिखारी का पर्दाफाश कर उसे उसकी असलियत दिखा दी। दरअसल भिखारी पहले लंगड़ा बना हुआ था, लेकिन जैसे ही लोगों ने उसे धमकाया तो वह खड़े पैर वहां से भागा। इस संबंधी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे भिखारी पहले लाठी लेकर चल रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी असलियत सामने आई तो वह वहां से फटाफट भागा। 

 

बता दें शहर में  ऐसा कोई बाजार नहीं है जहां पर भिखारी डेरा जमाए हुए न बैठे हों। ऐसे में लोगों का रास्तों से गुजरना मुश्किल हो चुका है। भिखारियों का जहां दिल करता है, वे लोगों के आगे हाथ फैला देते हैं। वहीं, प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन अहम भूमिका निभाता है। भिखारियों को हटाने के लिए फिलहाल कोई विभाग आगे आता नहीं दिख रहा है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!