शीला दीक्षित की मौत पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जताया दुख

Edited By Mohit,Updated: 20 Jul, 2019 07:02 PM

sheila dikshit death

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की आज हुई मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया है।

संगरूर (यादविंदर): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की आज हुई मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया है। अपने फेसबुक अकाउंट पर कैप्टन ने लिखा कि शीला दीक्षित उनकी बड़ी बहन के बराबर थे और हमेशा मुझे मुश्किल समय में सही रास्ता दिखाया और हर बार मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने लिखा कि उनकी मौत की खबर सुनकर मन काफी निराश हुआ और शीला दीक्षित के चले जाने से एक सियासी युग का अंत हो गया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि शीला दीक्षित का आज लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में देहांत हो गया। शीला दीक्षित 81 साल के थे और इनका जन्म 31 मार्च 1938 में पंजाब के कपूरथला में हुआ था। शीला 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली के लिए कई बड़े काम किए हैं।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!