मांग में सिंदूर, ब्राइडल लहंगा... शहनाज गिल के New Look ने खींचा सबका ध्यान

Edited By Kamini,Updated: 25 Jun, 2026 06:11 PM

shehnaaz gill new look grabbed everyone attention

पंजाब की कैटरीना कैफ के तौर पर जाने जाती मशहूर अभिनेत्री व गायिका शहनाज गिल एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

पंजाब डेस्क :  पंजाब की कैटरीना कैफ के तौर पर जाने जाती मशहूर अभिनेत्री व गायिका शहनाज गिल एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ये चर्चा उनके सामने आए नए ब्राइडल लुक को लेकर हो रही है। हाल ही में शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने हैवी लहंगा पहना हुआ है और वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सबसे ज़्यादा ध्यान उनकी मांग में लगे सिंदूर ने खींचा।

PunjabKesari

इस नए लुक देखकर फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि एक्ट्रेस शहनाज गिल ने शादी कर ली है। इससे पहले कि आप भी ऐसा ही सोचें, हम आपको बता दें कि यह सच नहीं है। दरअसल, यह खूबसूरत लुक उनके एक आने वाले ब्रांड के फोटोशूट का हिस्सा है। ऐड शूट के लिए शहनाज ने यह रॉयल ब्राइडल लुक पहना था, जिसे फैंस ने गलती से उनकी शादी की तस्वीरें समझ लिया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि शहरनाज गिल 'बिग बॉस 13' में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी कैमिस्ट्री को लेकर चर्चा में आई थी। शहनाज ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपने बॉलीवुडल सफर शुरू किया था। उनकी नई फिल्म 'इश्कनामा' 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यही नहीं इसके अलावा शहनाज गिली गिप्पी ग्रेवाल के साथ Singh Vs Kaur2 में नजर आएंगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!