Edited By Kamini,Updated: 27 Oct, 2026 07:29 PM

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी की जिला टीम के गठन को लेकर विवाद सामने आया है।
जालंधर: जालंधर में भारतीय जनता पार्टी की जिला टीम के गठन को लेकर विवाद सामने आया है। जिला भाजपा अध्यक्ष हिक्की सरीन द्वारा टीम की घोषणा किए जाने के बाद भगत बिरादरी की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि नई टीम में बिरादरी के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया।
इस मामले को लेकर आज जालंधर वेस्ट भगत बिरादरी के बीजेपी नेताओं ने एक बैठक कि और इस मुद्दे पर रोष जयाता। इस मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें भगत बिरादरी की नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला सामने आने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने हिक्की सरीन को बुलाकर भगत बिरादरी के प्रतिनिधियों से बातचीत की। अब इस पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि जिला भाजपा की टीम में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवालों का समाधान किस तरह निकाला जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here