Edited By Yaspal,Updated: 26 Oct, 2021 06:04 PM

भारत में ही रहकर टीम इंडिया की हार और पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाने वाले लोगों को अगर जरा सी भी शर्म होती तो बिल्कुल भी ऐसा कदम नहीं उठाते। पाक की जीत पर खुशियां मनाना इस बात का सूचक है कि कौन भारत की टीम में है और कौन भारत के विपक्षियों की टीम...
जालंधर: भारत में ही रहकर टीम इंडिया की हार और पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाने वाले लोगों को अगर जरा सी भी शर्म होती तो बिल्कुल भी ऐसा कदम नहीं उठाते। पाक की जीत पर खुशियां मनाना इस बात का सूचक है कि कौन भारत की टीम में है और कौन भारत के विपक्षियों की टीम में। यह कहना है पंजाब भाजपा के मीडिया सहप्रभारी ध्रुव वधवा का। ध्रुव वधवा ने कहा कि कल जब उन्हें इन खबरों का पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ। वैसे तो एक देश के तौर पर हमें इस तरह की घटनाओं का मिलकर विरोध करना चाहिए था लेकिन हमारे देश में ठीक इसके विपरीत हो रहा है और विपक्षी नेताओं के बीच पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले इन लोगों को समर्थन देने की होड़ लगी हुई है।
वधवा ने कहा कि कभी कभी लगता है कि ऐसा जश्न मनाने वाले लोग हिंदुस्तान विरोधी टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य हैं। भारत की हार पर पटाखे फोडऩा और जश्न मनाना शर्मनाक है और हमें ऐसी हरकतें करने वालों को सबक सिखाते हुए ये सुनिश्चित करना होगा कि ये लोग भारत में रहकर भारतविरोधी हरकतों में शामिल न हों। वधवा ने ऐसे लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कभी पाकिस्तान में भारत की जीत पर खुशी मनाई गई? नहीं मनाई गई तो फिर आज हमारे देश में ऐसा क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और वह मांग करते हैं कि जहां-जहां ऐसी घटनाएं हुईं उन घटनाओं का पुलिस प्रशासन कड़ा संज्ञान ले और कड़े कदम उठाए।