पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, स्कूलों का समय बदलने की मांग हो रही मांग

Edited By Kalash,Updated: 25 Apr, 2026 03:04 PM

severe heatwave school timings change demands

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पंजाब में स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार मास्टर कैडर यूनियन जिला लुधियाना की मीटिंग राज्य उप प्रधान जगजीत सिंह साहनेवाल के नेतृत्व में हुई। जिला महासचिव गुरप्रीत सिंह दोराहा ने मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस कारण दूर-दराज से पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल आने और पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने के कारण सुबह से ही लू चल रही है और इस संबंध में मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए हैं।

इस मौके पर मौजूद यूनियन के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि राज्य में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलकर 8 बजे से 12 बजे तक किया जाए ताकि ऐसे मौसम में बच्चों को सेहत से जुड़ी परेशानियों से बचाया जा सके। इस मौके पर दूसरों के अलावा, लुधियाना इकाई के वित्त सचिव स्वर्ण सिंह, सीनियर उप प्रधान नवदीप सिंह, उप प्रधान राजविंदर सिंह, प्रैस सेक्रेटरी मनोज कुमार, ब्लॉक प्रधान प्रभजोत सिंह, ब्लॉक प्रधान हरजिंदर सिंह खन्ना, ब्लॉक प्रधान नवीन कपिला, ब्लॉक प्रधान हरविंदर सिंह पुडैन, ब्लॉक प्रधान जगमीत सिंह, ब्लॉक इकाई सदस्य रणदीप सिंह, इकबाल सिंह, सरबजीत सिंह, करनविंदर आदि मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!