Punjab: सुबह-सुबह बच्चों को School ले जा रही Bus हादसे का शिकार

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2024 09:01 AM

school bus accident

लाइटों का प्रयोग करें तांकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

जालंधरः जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस में कुछ छात्र भी सवार थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस सबके बीच बस में सवार बच्चे सहमे हुए है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, एक निजी स्कूल की बस रोजाना की तरह सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण बस को एक के बाद एक 3 गाड़ियों ने टक्कर मार दी। इस बीच कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उक्त बस में 4-5 बच्चे सवार थे। इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि से बचाव हुआ है।

बता दें कि मौसम के बदलाव के बीच घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। इस कम विजिबिलिटी के कारण पूरे क्षेत्र में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।  इसलिए लोगों को समय समय पर सलाह दी जा रही है कि धीमी गती से वाहन को चलाएं और लाइटों का प्रयोग करें तांकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!