Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2022 12:24 PM

संगरूर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के चलते आज सी.एम. मान बरनाला पहुंचे जहां उन्होंने संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के लिए...
संगरूरः संगरूर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के चलते आज सी.एम. मान बरनाला पहुंचे जहां उन्होंने संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए ऐलान किया कि पंजाब में इंडस्ट्री का आना बहुत जरूरी है इसिलए वह जल्द ही इंडस्ट्री पॉलिसी लेकर आएंगे। उन्होंने कहा इंडस्ट्री पॉलिसी आने रोजगार बढ़ने के आसार हैं। सी.एम. मान ने कहा कि इंडस्ट्री पॉलिसी में व्यापारियों को हिस्सेदार बनाया जाएगा जिसके चलते मुख्यमंत्री ने संगरूर के व्यापारियों को न्योता दिया है। सी.एम. मान ने दावा करते हुए कहा कि संगरूर में मेडिकल कालेज व स्टेडियम बनाया जाएगा। एन.ओ.सी. को लेकर ऑनलाइन पोर्टल बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का प्रोजेक्ट धूरी के लिए लेकर आ रहे हैं। इस दौरान भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगरूर में सिंगल-विंगल सिस्टम होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब धूरी के ईर्द-गिर्द घूमेगा। उन्होंने कहा कि धूरी में मुख्यमंत्री का दफ्तर बनाएंगे जिससे धूरी के लोगों को चंडीगढ़ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के मुताबिक ही धूरी का विकास किया जाएगा। दफ्तर में अफसर लोग बैठेंगे।
सी.एम. मान ने धूरी को लोगों को चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि 24 जून को बजट सेशन है, आपको दर्शक गैलरी में बैठाकर विधानसभा सेशन दिखाएंगे। इसके अलावा सैक्रेटरी इंडस्ट्री अफसरों को बुलाकर इंडस्ट्री पॉलिसी से अवगत करवाएंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज केजरीवाल संगरूर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल संगरूर को आम आदमी पार्टी की राजधानी कहते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here