Salman Khan ने वरिंदर घुम्मन के निधन पर सांझा किया ट्वीट, कहा…

Edited By VANSH Sharma,Updated: 10 Oct, 2025 07:01 PM

salman khan shared a tweet on the death of varinder ghuman

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंजाब डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर वरिंदर के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "Rest in peace praa, Vil miss paaji."

PunjabKesari

आपको बता दें कि पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे इलाज के लिए अमृतसर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मृत्यु से बॉडीबिल्डिंग और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंदर सिंह घुम्मन शुद्ध शाकाहारी आहार अपनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बॉडीबिल्डरों में से एक थे। उन्हें ‘मैन ऑफ इंडिया’ और ‘Ironman’ जैसे नामों से भी जाना जाता था। उन्होंने 2009 में ‘मि. इंडिया’ का खिताब जीता और ‘मि. एशिया’ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वरिंदर ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी सिंगर जैली के गाने “Doleyan Ch Jaan” के म्यूजिक वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। वे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ 2023 में आई फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आए थे। वरिंदर सिंह घुम्मन की उपलब्धियों और योगदान को देखते हुए, उनके निधन से खेल और फिल्म जगत को भारी नुकसान हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!