Punjab: नामांकन दौरान भारी हंगामा, लगे गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 13 Dec, 2024 02:26 PM

ruckus during nomination

लुधियाना के कस्बा रायकोट के गांव में नामांकन के दौरान भारी हंगामा हो गया।

लुधियाना : लुधियाना के कस्बा रायकोट के गांव में नामांकन के दौरान भारी हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव में 8 सदस्यों के नामांकन रख लिए और अन्य 16 उम्मीदवारों के नामाकंन रद्द कर लिए। इस कारण सहकारी समिति के गेट के आगे उनके समर्थकों ने धरना दे दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत रहने की अपील की। वहीं मामले को लेकर पूर्व सरपंच के बेटे ने कहा कि कुल 24 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे जिसमें से 16 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ने रद्द कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के सभी नामांकन रद्द किए गए हैं, जिसके चलते वह विरोध कर रहे हैं।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!