हिमाचल में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2026 04:07 PM

robbery in punjab

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित गुम्मा क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला से सोने की चेन छीनने की

पंजाब डेस्कः मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित गुम्मा क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत 4 आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुम्मा निवासी पूनी देवी बुधवार शाम करीब 6 बजे सड़क किनारे अपनी सब्जी की दुकान लगा रही थीं। इसी दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया और वारदात के बाद सभी आरोपी मंडी की ओर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनका पीछा शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते आरोपियों को कुछ ही दूरी पर रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों ने कुल 9 युवकों को पकड़ा था। हालांकि प्रारंभिक जांच में चेन स्नैचिंग की वारदात में 4 युवक जिला मोगा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ कोई संगठित गिरोह भी जुड़ा हुआ है या नहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!