Ludhiana में नहीं थम रहीं वारदातें, पहले कनपटी पर तानी पिस्तौल और फिर...

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Oct, 2025 04:17 PM

robbery in ludhiana

उसने विरोध जताया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी कनपटी पर लगा दी।

लुधियाना(तरुण): थाना दरेसी के इलाके में लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातें निरंतर बढ़ती जा रही हैं। सेखेवाल रोड़, कबीर नगर, बाल सिंह नगर, फरीद नगर, सुंदर नगर इन इलाकों में रोजाना वारदातें घटित हो रही हैं। पीड़ित सिर्फ थानों के चक्कर काटते हैं। कहने का तात्पर्य है कि इस इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

ऐसा ही एक मामला सेखेवाल रोड़ के निकट वीरवार तड़के पौने 5 बजे का है। जब एक दुकानदार को लुटेरों ने घेर लिया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी और मोबाइल, नकदी और एक्टिवा छीन कर फरार हो गए। पीड़ित सतीश कुमार निवासी हरचरण नगर ने इलाका पुलिस को शिकायत दी है।

पीड़ित का कहना है कि सलेम टाबरी सब्जी मंडी में उसकी चाय की दुकान है। वह रोजाना अपने घर से तड़के साढ़े 4 या 5 बजे के बीच में काम पर निकल जाता है। वीरवार सुबह करीब पौने 5 बजे जब वह नेशनल हाइवे सेखेवाल रोड़ पुल पर चढ़ रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसे धक्का दिया और वह गिर गया।

लुटेरों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध जताया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी कनपटी पर लगा दी। इसके बाद लुटेरों ने गाली-गलौच करते हुए मोबाइल, करीब 2 हजार रुपए व एक्टिवा छीन ली और फरार हो गए।

इस संबधी थाना प्रभारी गुरमीत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम हाइवे पुल पर दिया गया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!