Gun Point पर NRI से थार लूटते दौरान गई लुटेरे की जान, उल्टी पड़ गई कहानी

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2022 09:42 AM

robbery in ludhiana

गांव बारनहाड़ा के पास एन.आर.आई. से बाइक सवार दो लुटेरों ने महिंदरा थार छीनने की कोशिश की।

लुधियाना (राज): गांव बारनहाड़ा के पास एन.आर.आई. से बाइक सवार दो लुटेरों ने महिंदरा थार छीनने की कोशिश की। मगर एनआरआई ने कार नहीं रोकी तो पीछा कर रहे लुटेरों का बाइक बेकाबू हो गया और वह दीवार में जा घुसा। जिस कारण दोनों लुटेरे घायल हो गए। जिन्हे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। एक लुटेरे की हालत गंभीर थी। जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों के कब्जे से 32 बोर की रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने गांव बारनहाड़ा के परविंदर सिंह की शिकायत पर जालंधर के बुर्ज निवासी हरप्रीत सिंह और मजारा खुर्द निवासी लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस में लखविंदर सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को पुलिस ने अदालत पेश कर रिमांड हासिल किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस शिकायत में परविंदर सिंह ने बताया है कि वह अपनी थार में सवार होकर दोराहा से अपने घर गांव बारनहाड़ा जा रहा था। उसके गांव से कुछ दूरी पर तडक़े करीब तीन बजे दोनों आरोपी बाइक पर उसका पीछा करने लग गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल की नोक पर उसे रोकने की कोशिश की। तब उसने गाड़ी भगाई तो आरोपियों ने बाइक साथ साथ लगाकर उसकी कार पर डड़ा मार कर रोकने का प्रयास किया।

मगर इस दौरान आगे जाकर लुटेरों का बाइक अनियंत्रित हो गया था। जोकि आगे जाकर सीधे दीवार में टकरा गया था। उसने भी कार रोक कर शोर मचाना शुरू कर दिया था। इस पर गांव के लोग इक्ट्ठा हो गए। बाइक लखविंदर सिंह चला रहा था। इसलिए उसे गंभीर चोटें आई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लखविंदर की मौत हो गई। जबकि दूसर आरोपी हरप्रीत को प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने काबू कर लिया था। बताया जा रहा है कि थार लूटने से पहले आरोपियों ने एक दुकान पर चोरी का प्रयास भी किया था।उधर, इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि जिस आरोपी की हादसे में मौत हुई है हथियार वह ही लेकर आया था। कहां से लाया था अभी इसकी जांच की जा रही है, बाकी आरोपी हरप्रीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। उससे भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!