धार्मिक समागम में शिरकत करने के बाद घर लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक हादसे में मौत

Edited By Mohit,Updated: 01 Dec, 2020 09:59 PM

road accident mother daughter death

आज इलाके में उस समय शोक की लहर फैल गई, जब करीबी गांव छोकरां की निवासी महिला व उसकी बेटी............

अपरा (स.ह.): आज इलाके में उस समय शोक की लहर फैल गई, जब करीबी गांव छोकरां की निवासी महिला व उसकी बेटी की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतकाओं के परिजनों व रिश्तेदारों ने बताया कि गत दिवस सोमा रानी (45) व उसकी बेटी तरनजीत कौर उर्फ तनु (12) गांव की अन्य संगतों के साथ बस में सवार होकर गांव पनियाली में एक धार्मिक समागम में शिरकत करने गई थीं। जब वे वापिस आ रहे थे तो गांव बूथगड़ में लंगर छकने के लिए रुके। लंगर छकने के बाद जब तनु बस की ओर वापिस आ रही थी तो रोड पार करते समय वह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टकरा गई। तनु को बचाने की कोशिश में उसकी मां सोमा रानी भी वाहन की चपेट में आ गई। 

हादसा इतना दर्दनाक व भयानक था कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए रोपड़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!