लोहड़ी का सामान लेने जा रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 1 की मौत, 3 जख्मी

Edited By Mohit,Updated: 13 Jan, 2021 06:38 PM

road accident death

आज दोपहर को गांव फुल्लूखेड़ा से मलोट आ रही कार सड़क पर पशु को बचाते समय अनियंत्रित...........

लंबी/मलोट (जुनेजा): आज दोपहर को गांव फुल्लूखेड़ा से मलोट आ रही कार सड़क पर पशु को बचाते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों सहित 3 लोग जख्मी हो गए। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे, जो बच्चों के साथ लोहड़ी का सामान लेने जा रहे थे।

चौकी भाई का केरा के इंचार्ज एस.आई. अमरीक सिंह ने बताया कि गांव फुल्लूखेड़ा के सूबेदार जोगिन्द्र सिंह (65) अपने बेटे प्रदीप सिंह (35) पोती तरनवीर कौर (14) व पोते हनी (12) के साथ कार पर मलोट आ रहे थे, जिसे प्रदीप सिंह चला रहा था। दिऊणखेड़ा के पास सड़क पर बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाते हुए कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चारों घायल हो गए, जिनको पीछे आ रहे परिवार के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया, पर रास्ते में जोगिन्द्र सिंह की मौत हो गई। उधर प्रदीप सिंह उसके बेटे हनी व बेटी तनवीर कौर को गम्भीर हालत में बठिंडा के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। मामले की जांच ए.एस.आई. करनैल सिंह कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!