पंजाब के डेरे नजदीक भाई-बहन के साथ बड़ा हादसा, मंजर देख कांप उठे लोग

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2024 09:44 AM

road accident brother died

संगरूर से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन

संगरूर: संगरूर से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन के साथ भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में भाई की दर्दनाक मौत हो गई और उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था इसका अंदाजा मोटरसाइकिल और कार की हालत देखकर ही लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक और सीट मोटरसाइकिल से अलग हो गए और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार भी पलटी हुई दिख रही है और उसकी नंबर प्लेट, हेडलाइट आदि अन्य सामान टूटकर गिरे हुए हैं। कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा खंभा भी टेढ़ा हो गया।

PunjabKesari

शुक्रवार देर शाम संगरूर शहर के नानकियाना रोड पर कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार प्रभजोत सिंह और उसकी बहन नवदीप कौर पुत्री जसविंदर सिंह निवासी नाईवाल संगरूर से अपने गांव जा रहे थे, जबकि एक कार नाभा से संगरूर की ओर आ रही थी। रास्ते में एक धार्मिक डेरे के मोड़ के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार प्रभजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठी उसकी बहन नवदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी जांघ की हड्डी टूट गई।  घायल नवदीप कौर को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में संगरूर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!