यात्रा के लिए जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 3 युवकों की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Oct, 2025 04:46 PM

road accident

इस मौके पर 3 नौजवानों की मौत हो गई, जबकि...

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, खुराना): श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव बलमगढ़ से सोमवार सुबह धार्मिक यात्रा पर निकली एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरसिमरन सिंह (17), सिकंदर सिंह (17) और सतिंदर सिंह के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार यह बस धन धन बाबा बुढ़ा साहिब जी के सालाना जोड़ मेले और श्री हरिमंदर साहिब जी के दर्शन के लिए की जा रही थी। जब बस अमृतसर में बी.आर.टी.सी. लेन के एक पुल के नीचे से गुजर रही थी, तब छत पर बैठे नौजवान हादसे की भेंट चढ़ गए। इस मौके पर 3 नौजवानों की मौत हो गई, जबकि एक नौजवान खुशविंदर सिंह को गंभीर चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह वैंटिलेटर पर जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!