Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2026 12:43 PM

अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ द्वारा आयोजित रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है।
अटारी (नीरज): अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ द्वारा आयोजित रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। मौसम में आए परिवर्तन को देखते हुए अब यह परेड शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए अटारी बॉर्डर पहुंच रहे हैं, जिससे टूरिस्ट गैलरी खचाखच भरी रहती है। वहीं, सुरक्षा कारणों के चलते भारत-पाकिस्तान जीरो लाइन पर गेट बंद ही रखा जा रहा है और पाकिस्तान रेंजर्स के साथ न तो बातचीत हो रही है और न ही हाथ मिलाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।