पंजाब में बड़ा हादसा, RCF के कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 28 Aug, 2024 12:18 PM

rcf employee died in accident

सुल्तानपुर लोधी रोड पर आर.सी.एफ. के पास देर रात एक्टिवा और ट्रक की टक्कर में एक्टिवा सवार की मौत हो गई

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी रोड पर आर.सी.एफ. के पास देर रात एक्टिवा और ट्रक की टक्कर में एक्टिवा सवार की मौत हो गई, जो आर.सी.एफ. का कर्मचारी था और अस्पताल से अपनी भाभी की खबर लेकर घर लौट रहा था। उसे आर.सी.एफ. सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारी अमरीक सिंह (59 वर्ष) पुत्र चन्नण सिंह निवासी गांव सुखिया नंगल रात करीब 8 बजे आर.सी.एफ. अस्पताल में दाखिल अपनी भाभी का हालचाल पूछ कर अपनी एक्टिवा पर वापस घर जा रहा था तो गांव भुलाना के पास उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। लोगों ने उसे आर.सी.एफ. अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, थाना सदर की एस.एच.ओ. सोनमदीप कौर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक और ट्रक चालक लखविंदर सिंह पुत्र लछमण सिंह को राऊंडअप कर लिया गया है और मामले की जांच भुलाणा चौकी प्रभारी ए.एस.आई. पूर्ण चंद कर रहे हैं। मृतक के भाई गुरबख्श सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!