राणा बलाचौरिया हत्याकांड में हैरान कर देने वाला खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 16 Dec, 2025 03:07 PM

rana balachauria murder case

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की सोमवार शाम मोहाली में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मोहाली (जसबीर जस्सी): कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की सोमवार शाम मोहाली में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। राणा बलाचौरिया की हत्या को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। उसके पोस्टमॉर्टम के दौरान खुलासा हुआ है कि शूटरों ने राणा के सिर में गोली मारी थी, जो उसकी ठुड्डी से होकर बाहर निकल गई। यही गोली उसकी मौत का मुख्य कारण बनी। इस वारदात के दौरान राणा बलाचौरिया का साथी जगप्रीत भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिला पुलिस चीफ हरमनदीप सिंह हंस का कहना है कि इस घटना को दो शूटरों ने अंजाम दिया है जिनकी पहचान हो गई है जबकि उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी था जो मोहाली का लोकल बताया जा रहा है। शूटर्स की पहचान आदित्य कपूर और करण पाठक के तौर पर हुई है, दोनों शूटर्स अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!