राणा बलाचौरिया का शव घर पहुंचा, फूट-फूटकर रो रही पत्नी

Edited By Kalash,Updated: 16 Dec, 2025 04:37 PM

rama balachauria dead body reach home

मोहाली के सोहाना में कबड्डी मैच के दौरान गोली लगने से मारे गए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया का शव उनके घर पहुंच गया है

मोहाली/बलाचौर: मोहाली के सोहाना में कबड्डी मैच के दौरान गोली लगने से मारे गए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया का शव उनके घर पहुंच गया है, जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। राणा बलाचौरिया की पत्नी और मां को कोई होश नहीं हैं। परिवार की हालत देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे हैं। राणा बलाचौरिया की शादी अभी 10 दिन पहले ही हुई थी।

उनकी पत्नी के हाथो से अभी मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके सुहाग दुनिया से चला। गौरतलब है कि राणा बलाचौरिया की कल शाम मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज राणा के पोस्टमॉर्टम के दौरान पता चला कि शूटरों ने राणा के सिर में गोली मारी थी, जो उनकी ठुड्डी के आर-पार निकल गई। यही गोली उनकी मौत का मुख्य कारण बनी। इस घटना के दौरान राणा बलाचौरिया का साथी जगप्रीत गोसलान भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!