पंजाब से राज्यसभा सदस्य के बेटे के साथ भयानक हादसा

Edited By Urmila,Updated: 05 Nov, 2025 06:04 PM

rajya sabha member aam aadmi party accident

पंजाब से राज्यसभा सदस्य और देश के प्रसिद्ध औद्योगिक समूह ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख राजिंदर गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता की कार के साथ एक भयानक हादसा हुआ।

पटियाला/राजपुरा : पंजाब से राज्यसभा सदस्य और देश के प्रसिद्ध औद्योगिक समूह ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख राजिंदर गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता की कार के साथ एक भयानक हादसा हुआ। यह हादसा मंगलवार देर रात राजपुरा जी.टी. रोड पर हुआ। अच्छी बात यह रही कि अभिषेक गुप्ता और कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक गुप्ता अपनी लेक्सस LX570 कार से दिल्ली से लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार राजपुरा जी.टी. रोड पर थी, तभी पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!