Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Apr, 2022 11:24 PM

रोपड़ में बरिंद्र ढिल्लों की रिहायश पर पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वड़िंग ने कांग्रेसी वर्करों के साथ अहम मीटिंग की।
रोपड़ : रोपड़ में बरिंद्र ढिल्लों की रिहायश पर पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार की बदले की भावना से राजनीति करने पर सवाल उठाए हैं। वडिंग ने कांग्रेसी वर्करों के साथ मीटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास और अलका लांबा खिलाफ पंजाब पुलिस की तरफ से दर्ज किए केस बदले की भावना से दर्ज किए गए हैं। राजा वडिंग ने डी.जी.पी. को चेतावनी देते कहा कि अगर जल्द ये मुकद्दमे रद्द न किए तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस मामले पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार बदले की भावना की राजनीति कर रही है। आज उसी बदले की भावना के तहत कुमार विश्वास और अलका लांबा खिलाफ झूठे मुकद्दमे दर्ज करके उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here