पंजाब के इन Routes पर रोकी जाएंगी Trains, अभी-अभी आई बड़ी Update

Edited By Vatika,Updated: 14 Feb, 2024 09:02 PM

rail roko andolan

जालंधर में चल रही SKM मीटिंग से बाहर आकर जोगिंदर सिंह उग्रहा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा

पंजाब डेस्कः  किसान आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जालंधर में चल रही SKM मीटिंग से बाहर आकर किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रहा ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ किए दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने ऐलान किया कि कल हमारे जत्थेबंदियां पंजाब की 7 जगह पर दोपहर 12 बजे से शाम 4:00 बजे तक रेलो को रोकेगी, जिसमें बठिंडा बरनाला सड़क वाला ट्रेक, लुधियाना से दिल्ली, बठिंडा से दिल्ली, राजपुरा से दिल्ली,अमृतसर से फतेगढ़, मोगा शामिल है। 

farmers protest train stop protest by farmers on 15 february

उग्रहा ने कहा कि  गैर राजनीतिक किसान मोर्चा और किसान संघर्ष समिति की दिल्ली जाने की योजना थी, जिसे सरकार ने विभिन्न प्रतिबंध लगाकर रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार किसानों का सारा कर्ज रद्द करे, लखीमपुरी खीरी के दोषियों को सजा दे, एम. एस. पी. कानून बनाने की मांग, पहले आंदोलन के दौरान शहीद हुए मोर्चा के किसानों को मुआवजा देने की मांग और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग है। ये किसान मोर्चा की मांगें हैं और बिल्कुल जायज हैं। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी।

haryana news traffic advisory by haryana police

उधर, किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते  यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है। इसे लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा ,बबैन, लाडवा, पिपली, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!