Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Dec, 2021 10:49 PM

आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय वक्ता व पंजाब के मामलों के इंचार्ज राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर (राघव चड्ढा की जाति) क्षत्रीय समाज बारे अपशब्द (आपत्तिजनक शब्द) बोलने का आरोप लगाया है।
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय वक्ता व पंजाब के मामलों के इंचार्ज राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर (राघव चड्ढा की जाति) क्षत्रीय समाज बारे अपशब्द (आपत्तिजनक शब्द) बोलने का आरोप लगाया है। चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने आपत्तिजनक शब्द बोल कर क्षत्रीय समाज का अपमान किया है, जिस कारण पंजाब के क्षत्रीय समाज में मुख्यमंत्री चन्नी खिलाफ रोष और गुस्सा पाया जा रहा है।
मीडिया को संबोधित करते राघव चड्ढा ने कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके के गांव जिन्दापुर में नाजायज माइनिंग वाली जगह को पंजाब निवासियों आगे रखा गया था और दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री चन्नी की सरप्रस्ती में ही रेत माफिया राज्य में चल रहा है। जिससे बौखलाए मुख्यमंत्री चन्नी ने रोपड़ में मीडिया सामने उनके गोत्र, जाति और समाज बारे बहुत ही आपत्तिजनक शब्द बोले गए थे। चड्ढा ने कहा कि पूरे पंजाब में से खत्री समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से अपशब्द बोलने का बुरा मनाया है।
राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी उन्हें जो मर्ज़ी कहें, वह सह सकते हैं परन्तु मेरी जाति और क्षत्रीय समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। पंजाब में बड़े स्तर पर क्षत्रीय समाज रहता है। मुख्यमंत्री चन्नी क्षत्रीय जाति बिरादरी को गाली न दें। मुख्यमंत्री क्षत्रीय समाज के साथ क्यों दुश्मनी लेना चाहते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here