Radha soami: अब आपके शहर में इस जगह खुलने जा रहा है राधा स्वामी डेरा, खुशी में संगत

Edited By Vatika,Updated: 19 Oct, 2024 01:34 PM

radha swami satsang beas

राधा स्वामी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है।

जालंधर (गुलशन):  राधा स्वामी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जालंधर के नजदीक पड़ते गांव प्रतापपुरा में करीब 3.5 एकड़ में एक नया राधा स्वामी सत्संग घर बनने जा रहा है। इसकी बाउंड्री वॉल बनाने के लिए काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह काम कोई और नहीं बल्कि डेरे के सेवादार कर रहे हैं। इस बाउंड्री वॉल को पूरा करने के लिए डेरे ने 12 घंटे का लक्ष्य रखा है। डेरे के सेवादार गुरु की दया मेहर के लिए खुशी-खुशी सेवा कर रहे हैं।

PunjabKesari

डेरे के सेवादारों ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे काम शुरू हुआ था, जिसे शाम 6 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि डेरे की  तरफ से इस कार्य हेतु उचित प्रबंध किए हैं। सेवादारों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। कार पार्किंग, शौचालय भी बनाए गए हैं। इस मौके पर एक मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!