डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास जाने वालों को बड़ी राहत, अब मिलेगी ये सुविधा

Edited By Kalash,Updated: 13 Mar, 2025 06:48 PM

radha soami satsang beas devotees relief

ब्यास जाने वाली संगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

जैतो (रघुनंदन पराशर): ब्यास जाने वाली संगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने वीरवार को कहा कि रेलवे द्वारा ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा हेतु 16.03.2025, 23.03.2025 तथा 30.03.2025 को ब्यास और जालंधर सिटी के बीच अनारक्षित स्पैशल ट्रेन संख्या 04610 (एक ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण इस प्रकार है:- 

ब्यास-जालंधर सिटी अनारक्षित स्पैशल ट्रेन  संख्या 04610  तारीख 16.03.2025, 23.03.2025 तथा 30.03.2025 को ब्यास से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 13.35 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में ढिलवां, हमीरा, करतारपुर तथा सूरानुस्सी रेलवे स्टेशनों पर ठहर कर चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!