Canada में पंजाबी लड़के की मौ+त,  परिवार ने 18 लाख का कर्ज उठाकर विदेश भेजा था इकलौता बेटा

Edited By Vatika,Updated: 19 Jan, 2026 04:05 PM

punjabi man died in canada

विधानसभा हलका महिल कलां के अंतर्गत आते गांव गुरम के 24 वर्षीय युवक ...

महिल कलां: विधानसभा हलका महिल कलां के अंतर्गत आते गांव गुरम के 24 वर्षीय युवक राजप्रीत सिंह की कनाडा में मौत हो गई। इस दुखद खबर के मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के पिता कुलवंत सिंह और माता बलजिंदर कौर ने बताया कि वे एक छोटे किसान परिवार से संबंध रखते हैं। अपने इकलौते बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने करीब 18 लाख रुपये का कर्ज लेकर अप्रैल 2024 में भाषा परीक्षा करवाने के बाद राजप्रीत सिंह को स्टडी वीजा पर विदेश भेजा था। राजप्रीत ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई कर रहा था और सरी शहर में रह रहा था। परिवार के अनुसार, 17 जनवरी को विदेश में रह रहे एक रिश्तेदार के फोन के माध्यम से यह दुखद सूचना मिली कि राजप्रीत सिंह का निधन हो गया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

शव को पंजाब लाने के लिए मदद की अपील
मृतक के मामा हरजिंदर सिंह, निवासी घनौर ने बताया कि परिवार के पास केवल तीन एकड़ जमीन है और राजप्रीत के पिता कुलवंत सिंह एक निजी स्कूल की बस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने कहा कि परिवार पहले ही भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और अब अपने बेटे के पार्थिव शरीर को पंजाब लाने में भी असमर्थ है।

परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और हलका विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी से अपील की है कि राजप्रीत सिंह के शव को विदेश से पंजाब लाने के लिए तत्काल सहायता प्रदान की जाए। इस हृदयविदारक घटना से गांव गुरम में मातम का माहौल है और गांववासी शोक संतप्त परिवार के साथ दुख सांझा कर रहे हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!