संगीत जगत से जुड़ी दुखद खबर, एक और पंजाबी सिंगर का हुआ निधन

Edited By Urmila,Updated: 10 Oct, 2025 04:41 PM

punjabi folk singer gurmeet maan passes away

पंजाबी संगीत की दुनिया अभी राजवीर जवंदा के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी, कि एक और दुखद खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाबी संगीत की दुनिया अभी राजवीर जवंदा के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी, कि एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया। गुरमीत मान, जो पंजाब पुलिस में भी सेवा दे रहे थे, अपनी मधुर आवाज और दिल छू लेने वाले लोक गीतों के लिए जाने जाते थे। रोपड़ के रहने वाले ये कलाकार अपनी आवाज से पंजाब की लोक संस्कृति को लोगों के दिलों तक पहुंचाते थे। 

punjab singer death

उनकी जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी और उनके गाए गीत आज भी गांव-गांव गूंजते हैं। अब गुरमीत मान की कमी पंजाबी संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेगी। उनकी आवाज भले ही बंद हो गई हो, लेकिन उनकी यादें और गीत हमेशा जिंदा रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!